फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: .पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सैन्यकर्मी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उप जिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट सेक्टर में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मामला शनिवार दोपहर का है। गोली सर्विस बंदूक से चली बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान मनीश बिष्ट (24) पुत्र पूर्ण सिंह निवासी तहसील अल्मोड़ा जिला कुमाऊं उत्तराखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दोपहर के समय सेना की 18 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात सिपाही मनीष बिष्ट के सिर पर गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर जब अन्य साथी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मनीष ख़ून से लथपथ पड़ा है। इसके बाद घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सैन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें