फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नसरल्ला की मौत पर पुंछ में अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। इस्राइल की ओर से लेबनान में किए गए हवाई हमले में हिज्बुल्ला कमांडर नसरल्ला के मारे जाने के बाद पुंछ में शिया समुदाय ने रविवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफरिया के अध्यक्ष मुख्तियार हुसैन मुखी, किफायज हुसैन सोफी, इफ्तिखार बज्मी और इमाम करार हुसैन जाफरी ने विश्व समुदाय से गाजा, फिलिस्तीन और लेबनान पर हो रहे इस्राइली हमलों को रोकने और बेगुनाहों का कत्लेआम बंद करवाने की मांग की। रविवार दोपहर की नमाज के बाद पुंछ नगर के वार्ड-4 स्थित इमामिया जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें