फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: अंडर 14 में कश्मीर ने जम्मू को 3-0 से हराया

Sun, 29 Sep 2024 03:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में लड़कियों के अंडर- 14 और अंडर-19 फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने शनिवार को नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में लड़कियों के अंडर 14 और अंडर-19 अंतर डिवीजन यूटी स्तरीय फुटबाॅल मुकाबले करवाए गए। इसका उद्घाटन समारोह शनिवार दोपहर को करवाया गया। इसमें जम्मू और कश्मीर डिवीजन की दोनों आयुवर्गों की चार टीमों के खिलाड़ियों एवं विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मूलराज उत्तम ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुंछ डॉ. जुल्फीकार अली इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए फुटबाल मुकाबलों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंडर 14 आयुवर्ग के पहले मैच में कश्मीर ने जम्मू को 3-0 से हराया। कश्मीर डिवीजन के लिए जफीरा खान ने दो और मुख्ता अकबर लोन ने एक गोल दागा। वहीं, अंडर 19 आयुवर्ग में मैच 0-0 गोल से बराबर रहा। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मूलराज उत्तम ने बताया कि पुंछ में पहली बार लड़कियों के जम्मू और कश्मीर डिवीजन के फुटबाॅल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। यहीं से जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। विजेता टीम 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेगी। इस अवसर पर विजय कुमार ने मंच संचालन किया, जबकि राजिंदर सिंह, तरलोचन सिंह, परवेज मलिक, मंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें