फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: चक्कां दा बाग की राहें मिलन के रास्ते पाकिस्तान भेजा नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना ने नियंत्रण रेखा पर सलोत्री क्षेत्र से पकड़े पाकिस्तानी नागरिक को सोमवार देर शाम चक्कां दा बाग की राहें मिलन के रास्ते उसके परिवार के पास भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को नियंत्रण रेखा से पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक हासम शहजाद (34) पुत्र शहजाद अहमद खान निवासी तैत्रिनोट पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर से पूछताछ के बाद सेना ने उसे बेगुनाह पाते हुए उसके वतन लौटाने का निर्णय लिया। इसके बाद सेना ने पाकिस्तानी सेना से हाॅटलाइन पर बात की। इसके बाद देर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर भारतीय सेना की सरला बटालियन के मेजर आशीष एवं अन्य अधिकारी और सिविल प्रशासन ने नायब तहसीलदार गुलपुर नासिर अहमद, पीएसआई रजत सिंह और डॉ. हरप्रीत सिंह हासम शहजाद को लेकर चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर पहुंचे। यहां दोनों तरफ के गेट खोले गए। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी सेना की 20 पीओके रेजिमेंट के मेजर सलीम अहमद और अन्य अधिकारियों के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सेना ने पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने हासम की स्वाथ्य जांच करवाने के बाद उपरांत उसे उपहार में नए कपड़े, मिठाई और कुरान शरीफ देकर पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले किया। इसके बाद 5 बजकर 30 मिनट पर चक्कां दा बाग की राहें मिलन के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें