फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: राजोरी के केरी सेक्टर में आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों में से एक को सेना ने ढेर कर दिया। आतंकी तीन से चार की संख्या में बताए जा रहे हैं। सतर्क जवानों के फायरिंग शुरू करते ही अन्य आतंकी उल्टे पांव भाग निकले। मारे गए आतंकी का शव जीरो लाइन पर ही पड़ा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच भारतीय सेना ने बारात गाला क्षेत्र में एलओसी के उस पार संदिग्ध हरकत देखी गई। पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने मारे गए आतंकी का शव उठाने के लिए शाम को गोलीबारी की। जवानों ने जवाबी कार्रवाई से इसे भी विफल कर दिया।
घेराबंदी कर तलाशी अभियान
आतंकी घुसपैठ नाकाम करने के बाद सेना ने पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया है। सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध दिखे तो फौरन सेना को सूचित करें।
विज्ञापन



15 जून की आधी रात को भी की गई थी घुसपैठ की कोशिश



ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस इलाके में यह दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश थी। सूत्रों के अनुसार इसी क्षेत्र में 15 जून की मध्यरात्रि को भी आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना ने विफल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें