पुंछ। सेना की तरफ से आयोजित कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग के 17वें दिन तीसरे स्थान के लिए मैच खेले गए। इसमें रिजुवल क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्टार मंडी को 5 विकेट से हरा कर तीसरा स्थाना पाया। सेना की तरफ से टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
गांव जलास में तीसरे स्थान के लिए रिजुवल क्रिकेट क्लब और इलेवन स्टार मंडी में मैच हुआ। इलेवन स्टार मंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 18.1 ओवर में 102/10 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में रिजुवल क्रिकेट क्लब ने 11.5 ओवर में 105/5 का लक्ष्य हासिल कर लिया। रिजुवल क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। 4 विकेट लेने और 40 रन बनाने के लिए इंद्रपाल सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयाेजन किया गया। जिसमें रिजुवल क्लब को 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया गया। अब 17 दिसंबर को कृष्णा घाटी प्रिमियर लीग का फाइनल मैच आयोजित किया जाएगा।