पुंछ। जिला पुलिस और सामाजिक संगठन प्रीतम ट्रस्ट की तरफ से नगर के मोहल्ला कामसर में तीन दिवसीय कृत्रिम अंग लगाने का निशुल्क शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें 41 लोगों को कृत्रिम टांगें, 4 को कृत्रिम बाजू, 6 को कृत्रिम हाथ लगाने के साथ ही 36 लोगों को सुनने की मशीनें, 4 लोगों को व्हीलचेयर और 36 लोगों को बैसाखियां एंव आधुनिक छड़ियां प्रदान की गईं।
समारोह की अध्यक्षता एसएसपी रमेश अंगराल और प्रीतम ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन जबीर सिंह सूदन ने की, जबकि जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव और पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पुलित डोवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने हाथों से अपंगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए। इस अवसर पर एएसपी खालिद अमीन, डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद, डीएसपी मोहम्मद अजीम कुरैशी, डीएसपी (डी) आर सचिन गुप्ता, डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा, एसएचओ एसडी सिंह, रिदमप्रीत सिंह, प्रदीप खन्ना अदि उपस्थित रहे।