फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में डॉक्टर समेत नौ लोग संदिग्ध गतिविधियों में हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी कर रही है पूछताछ, आतंकियों से संलिप्तता होने की आशंका
विज्ञापन

शोपियां में मारे गए आतंकी के मोबाइल नंबर के आधार पर उठाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में मंगलवार को एसओजी ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गांव संगला और गांव गुन्थल से एक डाक्टर डैंटल सर्जन सहित नों लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनमें मजदूर, दुकानदार, ठेकेदार और मोबाइल फोन की मरमत करने वाला भी शामिल है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता का शक है। सुरक्षा बलों को पिछले कुछ दिनों से उपरोक्त गांव में असामान्य गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। जिस दौरान नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी लोगों को पहले एसओजी कैंप सुरनकोट में ले जाया गया और उसके उपरांत पुंछ एसओजी मुख्यालय में उनसे पूछताछ जारी है। उनके मोबाइल, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि यह कार्रवाई कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी से बरामद उसके मोबाइल फोन की जांच के संबंध में भी की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारिक तौर पर पुलिस, एसओजी अथवा अन्य किसी सुरक्षा एजेंसी ने इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है। गौरतलब है कि पुंछ जिले में आतंकवाद के दौर में सुरनकोट तहसील अन्य क्षेत्रों के साथ ही गांव सांगला और गूंथल जोकि तहसील मुख्यालय के काफी करीब हैं और सुरननदी के उस पार स्थित हैं यह गांव आतंकियों के गढ़ थे। जहां शाम चार बजे के बाद गांव के सामान्य ग्रामीण भी सुरनकोट से गांव की तरफ नहीं जाता था। इतना ही नहीं इन गांव के कुछ युवाओं को उस दौरान आतंकी अपने साथ नियंत्रण रेखा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आतंकवाद के प्रशिक्षण को ले गए थे। जिनमें से कुछ के अभी भी उस पार होने की बातें उठती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें