फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कालाबन में बिना देरी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के निर्देश

Wed, 10 Sep 2025 03:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार दोपहर को उपमंडल मेंढर के कालाबन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बारिश के कारण भूस्खलन और जमीन धंसने की स्थिति का आकलन किया। कई परिवारों ने अपने घरों के पूरी तरह या आंशिक रूप से ढहने और पानी व बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं के ठप होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित विभागों को बिना किसी देरी के बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को टेंट, राशन, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य आवश्यक वस्तुओं सहित राहत सामग्री प्रदान की। प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी वितरित किया। डीसी ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को छोड़ा नहीं जाएगा और इस कठिन समय में हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। डीसी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गली कालाबन का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें