पुंछ। जम्मू के कई जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए पुंछ के सनातन युवा सहायता को आगे आए हैं और इन दिनों राहत सामग्री एकत्र करने और भेजने का अभियान शुरू किया है। इसका सनातन धर्म से जुड़े लोगों द्वारा खुले मन से सहयोग किया जा रहा है। पुंछ के मोहल्ला शंकर नगर स्थित प्राचीन बगीची हनुमान मंदिर में बड़ी मात्रा में राशन,तेल, साबुन,खाने पीने का सामान, जूते चप्पल, कपड़े बिस्तर आदि जमा हो रहे हैं और सनातन युवा बड़े ही उत्साह से राहत सामग्री के ट्राले लादने में जुटे। सनातन युवा डॉ संजीव कपूर, अमरनाथ शर्मा, दीपक शर्मा, संदीप कुमार, सुमित शर्मा आदि सहायता के अभियान में सहयोग कर रहे हैं। संवाद