फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ बाजारों में औचक जांच, मिठाइयों के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के चलते खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों ने बढ़ाई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर वीरवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने नगर के बाजारों में औचक जांच शुरू की। इस दौरान खाने-पीने की वस्तुओं और मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की गई। कुछ दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भरे गए। अधिकारियों ने दुकानदारों हिदायत दी कि खराब और मिलावटयुक्त मिठाइयों की बिक्री बंद करें। चेतावनी दी कि अगर किसी भी दुकान पर ऐसी वस्तुएं मिलती हैं तो दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोपहर को सहायक निदेशक फूड सेफ्टी तारिक महमूद, इंस्पेक्टर जफर इकबाल और रईस अहमद के नेतृत्व में परेड बाजार से जांच अभियान शुरू किया गया। देर शाम को पुंछ बस अड्डा बाजार तक जांच जारी रही। यह पूछे जाने पर कि विभाग की ओर से हर वर्ष दिवाली या अन्य त्यौहारों के तहत खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल जमा किए जाते हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट समय पर नहीं आती है। दोषी बच जाते हैं। सहायक निदेशाक ने कहा कि हमारे पास अत्याधुनिक फूड लैबोरेट्री हैं, जिनमें किसी भी सैंपल की दो दिन में रिपोर्ट आ जाती है। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें