फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विभागों ने सामूहिक रूप से बाजारों में की ओचक छापेमारी,पांच रसोई गैस सिलैंडर जब्त किए,दर्जनों चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रमजान माह के चलते उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने सामूहिक रूप से नगर के बाजारों में सोमवार को छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दुकानदारों के चालान काटे। जबकि इस दौरान एक रेस्टोरेंट से पांच घरेलू रसोई गैस सिलिंडर जब्त किए गए। अभियान के दौरान दुकानदारों को खाने पीने की वस्तुओं को ढक कर रखने, निम्न गुणवत्ता का सामान न बेचने, हर वस्तु के साथ उसका मूल्य चिपकाने और दुकानों पर सूची लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य वितरण विभाग के सहायक निदेशक रंजीत सिंह, सहायक निदेश महमूद चौधरी, नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी मुश्ताक अहमद और नायब तहसीलदार मारूफ अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें