फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी परियोजनाएं पूरी करने में तेजी लाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बागवानी निदेशक जम्मू राम सेवक ने वीरवार को पुंछ का दौरा किया। डाक बंगला में जिला बागवानी विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निदेशक ने डाक बंगला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में विभाग की तरफ से बागवानी को बढ़ावा देने और बागवानों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग में विभिन्न योजनाओं के लिए आबंटित पैसे को 31 दिसंबर, 21 से पहले 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाना है। जिले में जारी फलों के हाई डाइनेस्टी प्लांटेशन, किसान क्रय केंद्रों की स्थापना, नए बगीचों और फल प्रसंस्करण केंद्रों को स्थापित करने का काम जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें