फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में विकास परिषद के कार्यलय का उदघाटन किया गया

विज्ञापन
पुंछ में जिला विकास परिषद कार्यलय का उदघाटन करते हुए परिषद चेयरपरसन एंव अन्य लोग - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त कार्यालय के एक हिस्से में प्रशासन की तरफ से डीडीसी का कार्यालय बनाया गया है। इसका बुधवार को उद्घाटन किया गया। इसमें परिषद के सभी सदस्यों, बीडीसी चेयरमैनों, सरपंचों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने की, जबकि डीडीसी की चेयरमैन ताजीम अख्तर और उपाध्यक्ष अशफाक अहमद मुख्य अतिथि रहे। उपायुक्त ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए उन्हें कुर्सियों पर बिठाया। ताजीम अख्तर ने कार्यालय खोले जाने पर जिला प्रशासन और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंचायतीराज को तीनों स्तरों पर सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। हम सरकार का धन्यवाद अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें