पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई है। आज मरने वाला मंडी तहसील का रहने वाला था।
मृतक के संक्रमित होने उसकी मौत होने की बात किए जाने को लेकर उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि मृतक अच्छा भला था। सोमवार शाम को वह घर के पास पेड़ पर चढ़ कर टहनियां काट रहा था। इस दौरान वह पेड़ से गिर गया था। उसे उपचार के लिए देर रात यहां लाया गया। इसके बाद मंगलवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन उसकी मौत को कोरोना से होने की बात कर रहा है। उधर अस्पताल प्रशासन और उपायुक्त की तरफ से जिले में राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करने के साथ ही जिले में नौ लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की बात कही गई है।
मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना किया
मेंढर। हर दिन बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए बुधवार को मेंढर प्रशासन ने बाजार में बिना मास्क पहने दिखाई देने वाले लोगों पर जुर्माना किया। साथ ही कोरोना टेस्ट भी किए। एसडीएम साहिल जंडयाल की अगुवाई में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए गए अभियान के तहत नवरात्र पर्व और रमजान के चलते बाजारों का दौरा कर साफ सफाई को देखा और खाने पीने वाले पदार्थों को चेक और घटिया सामग्री रखने वाले दुकानदारों का जुर्माना किया और चेतावनी दी कि साफ सुथरे फल, सब्जियां और खाने पीने की साफ सुथरी चीजें ही बेचें। आज कुल मिलाकर प्रशासन ने चार हजार दो सौ पचास रुपयों के जुर्माने बिना मास्क पहने लोगों खाने पीने वाला गला सड़ा सामान रखने दुकानदारों को किया।