फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आंधी और तूफान से कई मकान गिरे,एक व्यक्ति की मोत,एक भैंस सहित कई मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में रविवार सुबह तड़के जोरदार बारिश के साथ आई आंधी से जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। मंगनाड़ गांव में एक घर और पशुशाला गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक भैंस सहित कई मवेशी भी मारे गए हैं। इसी आंधी में नगर के मोहल्ला कामसर में टीन से बने मकान की दीवार गिर जाने और छत उड़ जाने से माल की काफी हानि हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच जिले में जोरदार बारिश के साथ आंधी भी आई। इस दौरान गांव मंगनाड़ निवासी राम प्रकाश का पुत्र गीता प्रसाद (27) अपने मकान के नीचे बनी पशुशाला में भैंसों का दूध निकालने के लिए गया था। बारिश और आंधी में मकान और पशुशाला गिर गई, जिसमें दब कर गीता प्रसाद की मौत हो गई। जिस भैंस का दूध निकालने के लिए गीता प्रसाद गया था, वह भैंस भी कुछ भेड़-बकरियों के साथ मर गई। इसके अलावा दो अन्य भैंसें घायल भी हो गईं।
हादसे का पता चलने पर पड़ोसियों ने कड़े प्रयासों से मलबा हटाकर गीता प्रसाद का शव बाहर निकाला। गांव के सरपंच खुश देव राज का कहना है कि गीता प्रसाद भैंसों से दूध निकाल कर उसे नगर में बेच कर परिवार का पालन करता था। उसके इस प्रकार मारे जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, नगर के मोहल्ला कामसर में रहने वाले कमर दीन और उसकी पत्नी सकीना अख्तर का कहना है कि उनके मकान का एक हिस्सा, रसोई और स्नान घर आंधी से उड़ गया। छत पर लगी टीन उड़ कर लापता हो गई और रसोई में रखा सारा सामान और राशन तबाह हो गया है। उस वक्त घर में कोई था नहीं, इसलिए किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें