फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद

Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव सरल में शुक्रवार शाम को बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। इससे मकान में रखा सामान भी मिट्टी में दब गया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे गांव सरल निवासी मुजफ्फर हुसैन शाह पुत्र नजीर हुसैन का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा उस समय परिवार के सदस्य घर के बाहर थे। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान मालिक मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार पाल रहा है। बारिश के कारण मकान गिर गया और सामान भी तबाह हो गया। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें