पुंछ में सेना के जवान रक्तदान करते हुए।
- फोटो : POONCH
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से 22 नवंबर को मनाए जाने वाले 75 वें पुंछ लिंकअप दिवस के सिलसिले में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल की तरफ से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें सेना के 45 जवानों ने रक्त का दान करते हुए लोगों को दूसरों की जान बचाने का संदेश दिया।
सोमवार दोपहर सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता कमांडिंग अधिकारी ने की, जबकि पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट और सीएमओ डॉक्टर शमीम उल निसा भट्टी मुख्य अतिथि रहीं। संवाद