फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने बच्चों को लेकर अस्पतालों में आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। उपजिला अस्पताल में बीएमओ परवेज की उपस्थिति में इसकी शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता इस वैक्सीन को लगाने के लिए बच्चों को लेकर अस्पतालों में आएं और सुरक्षा कवच पहनाएं। उधर शिक्षा विभाग की ओर से भी बच्चों की सूची मांगी गई है। ताकि बच्चे कोरोना बीमारी से दूर रहें और सुरक्षित रहें। वैक्सीन लगवाने के लिए आए बच्चों का कहना था कि हम सभी कितनी देर से इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे कि हमे भी वैक्सीन लगे और हम इसकी पकड़ से दूर रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें