फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थय विभाग मंडी ने गांव बायला में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर 350रोगियों की जांच कर मुफत दवाईयां दी

विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तैहसील के दूर दराज के गांव बायला में निशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों की जांच - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक मंडी की तरफ से गांव बायला में सोमवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें बीएमओ डॉक्टर नुसरत उल निस्सा की अगुवाई में विभिन्न रोग के विशेषज्ञ ने 350 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि वे इस दौरान बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान दें। बढ़ती सर्दी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और सर्दी से बचाव के उपाय अपनाएं।
विज्ञापन

शिविर में आए ग्रामीणों मुश्ताक अहमद, मोहम्मद बशीर, न्याज अहमद आदि ने कहा कि कई दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश एवं बर्फबारी के कारण अधिकतर लोग बीमार हैं। गांव से मंडी अस्पताल काफी दूर है। बारिश में आना जाना मुश्किल है। ऐसे में बीएमओ की तरफ से शिविर लगाने से लाभ मिला है। हमें गांव में ही अच्छे डॉक्टरों से जांच कराने के साथ ही मुफ्त में दवाइयां भी मिल गई हैं। हमारी मांग है कि एक दो माह बाद गांव में ऐसा शिविर लगाया जाए। उधर बीएमओ नुसरत उल निस्सा ने कहा कि मुझे बीएमओ मंडी के पद पर अभी दो माह ही हुए हैं। मैने देखा कि ब्लॉक में काफी दूर दराज के इलाके हैं। जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की काफी कमी है। लोग भी गरीब हैं। आज हमने यहां यह पहला शिविर लगाया है। आगे भी इसी प्रकार दूर दराज के गांव में शिविर लगाएंगे ताकि लोगों को उनके घरों के पास स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें