फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने मास प्रमोशन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डिग्री कॉलेज मेंढर के विद्यार्थियों ने सोमवार को सभी सेमेस्टरों के विद्यार्थियों को मास प्रमोशन देने की मांग को लेकर जम्मू विश्व विद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्दी ही सभी को मास प्रमोशन न दी गई तो वह सड़क पर उतर आएंगे और उससे होने वाली समस्याओं की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को मेंढर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले एकत्र हुए। उन्होंने यूनियन के प्रधान दिलशाद कादरी की अगुवाई में जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ और मास प्रमोशन के हक में प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोरोना महामारी के चलते करीब आठ माह से उनकी कक्षाएं नहीं लग पाई हैं। क्षेत्र में डेढ़ साल से 4जी इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। इसके कारण ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पाई है। ऐसे में विश्वविद्यालय की तरफ से परीक्षाएं लेने की बात कही जा रही है। जब विद्यार्थियों की पढ़ाई ही नहीं हुई है तो परीक्षाएं कैसे दे सकते हैं। इसलिए हमारी मांग है कि सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों को मास प्रमोशन देकर अगले सेमेस्टर में पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें