फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की महिमा का गुणगान किया

Mon, 02 Nov 2015 12:38 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित गुरुद्वारा महंत साहब में श्री गुरु राम दास सेवा सोसाइटी की तरफ से गुरुराम दास का जन्मोत्सव बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें गुरु के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ ही कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें रागी जत्थों के कीर्तन से संगत निहाल हो गई। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता सोसाइटी के प्रधान अनमोल सिंह और सचिव बलबीर सिंह ने की, जबकि जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर संगत से गुरु के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरताज सिंह, रंधीर सिंह चांद, सुरजीत सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें