फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया श्रीगुरू गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में दशमेश पादशाही गुरु श्रीगुुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में गुरु पर्व के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में सिख संगत शामिल हुई। गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव का मुख्य आयोजन मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और हजारों की संख्या में सिख संगत ने भाग लिया।
विज्ञापन

सर्व प्रथम तीन दिन से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें स्थानीय एवं दूसरे राज्यों से आए रागी जत्थों ने गुरुवाणी पर आधारित शब्दों का गायन करते हुए संगत को निहाल किया। जबकि सिख विद्वानों ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरु गोबिंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
गुरुद्वारा अहाता साहिब में गुरु के लंगर का भी आयोजन किया गया। इसमें संगत ने प्रसाद छका। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह ने संगत को प्रकाशोत्सव की बधाइयां देते हुए कहा कि गुरु महाराज ने हिंदुस्तान की संस्कृति एवं समाज की रक्षा के लिए अपना सरबंस बलिदान कर दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चल कर उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें