फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लि अस्पताल के एच डी एफ में कार्यरत एम्बुलैंस चालकों व अन्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में एचडीएफ योजना में कार्यरत एंबुलेंस चालकों एवं अन्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल करते हुए बुधवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों इमतेयाज अहमद, मोहम्मद वकार, एजाज खान, जमील अहमद खान, विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि हम 15 वर्ष से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी के बीच हम घायलों एवं बीमारों को लाने ले जाने का काम करते हैं। कोरोना के दौर में हम संक्रमितों को जम्मू एवं राजोरी तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं। कहीं कोई सड़क हादसा हो जाए या आपातकाल हो, हम अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा में लग जाते हैं। उसके बदले हमें अस्पताल के लोकलफंड से केवल दो हजार रुपये माहवार वेतन दिया जाता है। हमें आज तक स्थायी नहीं किया गया और न ही हमारा वेतन ही बढ़ाया गया है। ऐसे में मजबूर होकर हमने केवल एक दिन के लिए काम छोड़ो हड़ताल की। इसके माध्यम से हम उपराज्यपाल से मांग करते हैं कि एक तो हमारा वेतन बढ़ाया जाए, सभी एचडीएफ कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और हमारा वेतन ट्रेजरी अथवा बैंक के माध्यम से दिया जाए। अगर हमारी मांगें न मानी गईं, और हमारी तरफ ध्यान न दिया गया तो हम सड़क पर उतरेंगे, जिससे मरीजों को होने वाली परेशानियों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और सरकार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें