फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मोहल्ला पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती पुंछ नगर में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से होली के दूसरे दिन होला मोहल्ला पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिलाएं, पुरुष एवं युवाओं के साथ ही अन्य समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद गुरुद्वारा सिंह सभा से जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव सुरजन सिंह और गुरुराम दास सेवा सोसायटी के सचिव बलबीर सिंह की अगुवाई में होला मोहल्ला का नगर कीर्तन निकाला गया। जो नगर के विभिन्न बाजारों, मोहल्लों से होता हुआ देर शाम दोबारा गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हो गया। नगर कीर्तन के दौरान लोग एक दूसरे पर इत्र का छिड़काव करते हुए चल रहे थे। संगत शबद कीर्तन का गायन कर रही थी। कीर्तन के सबसे आगे चल रहा निहंगों का जत्था ढोल की थाप पर तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए चल रहा था।
होला मोहल्ला के नगर कीर्तन में भाग लेने पहुंचे एसएसपी डा. विनोद कुमार और आयुक्त इंद्रजीत ने लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुंछ में सभी समुदायों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं यही हिन्दुस्तान की पहचान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें