पुंछ। जिले में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही इलाके में संक्रमण ने फिर तेजी से दस्तक देना शुरू कर दिया है। सुरनकोट उप जिला अस्पताल में तहसील के ग्रामीण क्षेत्र पमरोट से एक 38 वर्षीय कोरोना संक्रमित जांच के लिए आया था। उसकी पॉजिटिव आने के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया । मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया। राजोरी से जम्मू जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ब्लाक मेडिकल अधिकारी जुल्फकार अली ने बताया कि शव को सुरनकोट लाने के बाद निर्धारित कोविड प्रोटोकाल के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की देख रेख में गांव के कब्रिस्तान दफना दिया है। मृतक के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या 25हो गई है। संवाद