पुंछ। एसएसपी विनोद कुमार ने डिग्री कालेज मैदान में चलाए जा रहे शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वालीबाल कोचिंग क्लब का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे सभी खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सकलैन तारिक से भी मुलाकात की।
एसएसपी ने क्लब को अपना रह संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इससे पहले संस्थापक एवं चेयरमैन मोहम्मद तारिक खान और प्रदीप खन्ना ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तारिक खान ने प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से एसएसपी का परिचय करवाया। खान ने एसएसपी को शहीद मंजीत सिंह वालीबाल क्लब की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि शहीद डीएसपी मंजीत सिंह वर्ष 2003 में पुंछ नगर में आतंकी हमले में शहीद हुए थे। उनकी याद में तारिक खान एवं साथियों ने वालीबाल कोचिंग क्लब स्थापित किया था।