फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीण

Wed, 03 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की खस्ता हालत से गुस्साए जिले की सुरनकोट तहसील के गांव चसाना निवासियों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए उन्होंने इस बात की मांग की कि क्षेत्र में बिजली की नियमित सप्लाई कि जाए ताकि लोगों को खास कर विद्यार्थियों को बिना किसी परेशानी के पढ़ाई करने का अवसर मिल सके।

प्रदर्शनकारियों ने इस बात का आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में मात्र 8 घंटे बिजली की सप्लाई कि जाती है। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान रूबिना कोसर, मनीज़ा बेगम, लाल दीन, मोहम्मद हनीफ आदि ने इस बात का आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है क्योंकि महीनों से क्षेत्र में  बिजली  की  सप्लाई व्यवस्था  पूरी तरह  चोपट   हो रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको ठीक करने में कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि घरों में कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उनकी मांग है कि कम से कम 18 घंटे बिजली की सप्लाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें