फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय खेल मेले का समापन

Sun, 06 Dec 2015 01:00 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को नगर स्थित पुलिस लाइन में चल रहा चार दिवसीय पुलिस खेल मेला बडे़ ही धूमधाम से संपन्न हो गया।
विज्ञापन


इस मेले में आयोजित मुकाबलों में फुटबाल में पुंछ पैंथर, क्रिकेट में एसओजी फाइटर, कबड्डी में पुंछ पैंथर और वालीबाल में डीपीएल की टीमें विजेता बनीं। इन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

शनिवार शाम तीन बजे जिला पुलिस लाइन मैदान में पुलिस की तरफ  से आयोजित कराए जा रहे पुलिस खेल मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में पुलिस के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता एसएसपी पुंछ जतिंदर सिंह जोहर और एसएसपी अमित गुप्ता ने की।
विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त मोहमम्द हारुण मलिक और 93 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एनएस बरार मुख्य अतिथि रहे। समापन समारोह के अवसर पर वालीबाल और रस्साकशी के मुकाबले आयोजित किए गए।

सबसे पहले क्रिकेट का फाइनल मैच सूरनकोट ब्लास्टर और एसओजी फाइटर के बीच खेला गया। इसमें एसओजी फाइटर ने सूरनकोट ब्लास्टर को पांच विकेट से हराया।

फुटबाल का फाइनल मैच एसओजी फ ाइटर और पुंछ पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें पुंछ पैंथर ने एक शून्य से जीत हासिल की। फु टबाल में इंसपेक्टर जतिंदर रैना मैन आफ  द सीरीज बने।
विज्ञापन


कबड्डी में डीपीएल वारियर को 36-23 से हरा कर पुंछ पैंथर ने जीत प्राप्त की। वालीबाल में एसओजी फ ाइटर को सेटों में तीन एक से हरा कर डीपीएन वारियर ने जीत प्राप्त की।

टेबल टेनिस में एसपी अमित गुप्ता ने डीएसपी सागर सिंह को हराया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें