फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर बालाकोट के जंगलों में लगी आग, कई बारूदी सुरंगें फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शुक्रवार को सुबह जिले के मेंढर उपमंडल के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास जंगलों में भयंकर आग लग गई। यह आग माइंन फील्ड तक पहुंच गई, जिससे वहां पर बिछाई गई कई बारूदी सुरंगें फट गईं। बारूदी सुरंगों के धमाके नियंत्रण रेखा से काफी दूर तक सुनाई देते रहे। बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आसपास के जंगलों में नियंत्रण रेखा के उस पार पाक अधिकृत क्षेत्र से लगी आग भारतीय क्षेत्र में पहुंच गई जो कि लगातार आगे ही बढ़ती गई इस आग ने नियंत्रण रेखा से सटे के किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सेना की तरफ से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। देर शाम समाचार लिखे जाने तक आग उसी प्रकार जारी थी जिससे जंगलों में लाखों रूपए की वन संपदा को नुक्सान पहुंचा है। यंत्र लिखा पर लगी आग घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों तक पहुंच जाने से बारूदी सुरंगे फट गई। गौरतलब है कि जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास अक्सर किसी प्रकार पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र से लगाई थी आग भारतीय क्षेत्र में पहुंचकर ना सिर्फ जंगलों को बल्कि माइंडफील्ड को भी काफी नुकसान पहुंचाती है सूत्रों की मानें तो इसके पीछे आतंकियों और पाकिस्तानी सेना की यह मंशा रहती है कि माइनफील्ड में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नष्ट कर आतंकियों की घुसपैठ के लिए रास्ता बनाया जाए परंतु नियंत्रण चोकस भारतीय सेना हमेशा से ही पाकिस्तान की इस प्रकार की नापाक हरकतों को नाकाम बनाती रहती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें