पुंछ।मंगलवार को जिला मैजिस्ट्रेट राहुल यादव ने जिले के सुरनकोट उपजिला अस्पताल में कोरोनां संक्रामण जैसी आपातकालीन स्थित में डियूटी से लापरवाही बरतने के आरोप में एक डाकटर सहित पांच स्वास्थय कर्मियों को तत्तकाल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें ब्लाक मैडिकल अधिकारी सुरनकोट कार्यालय में अटैच कर दिया।जिला मैजिस्ट्रेट द्धारा निलंबित किए गए स्वास्थ कर्मियों में डा0आमिर जोकि जे एन वी सुरनकोट में तैनात था,मुशताक हुसैन लैब एसिस्टैंट,हयात खान जूनियर एसिस्टैंट,यासिर एहम्मद लैब टैकनिशियन,नसीम अफताब लैब एसिस्टैंट एन एच एम सभी उपजिला अस्पताल सुरनकोट में तैनात थे।वहीं उपजिला अस्पताल सुरनकोट के मैडिकल अधिकारी डा0 मुकरब हुसैन शाह को भी ब्लाक मैडिकल अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए है।जबकि इस पूरे मामले पर सी एम ओ पुंछ को सभी के खिलाफ कारवाही करने के बाद जिला मैजिस्ट्रेट कार्यालय में रिपोर्ट करने के भी निर्देश जारी किए गए।जानकारी के अनुसार निलंबित किए गए स्वास्थय कर्मियों ने अपनी डियूटी पर लापरवाही बर्तने का काम किया था।