फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा कारणों से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Fri, 07 Nov 2025 12:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा कारणों से विवाह के दौरान पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में विवाह के अवसरों के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


जिले के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने यह आदेश गुरुवार को पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जारी किया। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि शादी के दौरान, विशेषकर रात में, पटाखे फोड़ने से सुरक्षाबलों में भ्रम पैदा हो सकता है और किसी भी संभावित आतंकवादी घटना के प्रति प्रतिक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सिफारिश पर उपायुक्त ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किया है और इसे आगामी आदेश तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश तत्काल परिस्थिति को देखते हुए एक पक्षीय  तरीके से जारी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें