फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: पाकिस्तान से फैली आग से बारूदी सुरंगों में विस्फोट, कोई जनहानि नहीं...अक्सर होती हैं नापाक साजिशें

Tue, 13 Jan 2026 06:14 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी,पुंछ

सार

जम्मू संभाग के राजोरी, सांबा और पुंछ में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास रविवार शाम पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ के बाद सोमवार को पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर करीब छह बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुए।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के राजोरी, सांबा और पुंछ में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास रविवार शाम पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ के बाद सोमवार को पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर करीब छह बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुए। पाकिस्तान की ओर लगी आग इस पार फैलने की वजह से ये धमाके हुए।

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से अक्सर घुसपैठ कराने के लिए अपने क्षेत्र के जंगल में आग लगाई जाती है जो भारतीय क्षेत्र तक फैल जाती है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ  लगी आग अपराह्न करीब 1:50 बजे अग्रिम भारतीय क्षेत्र बसूनी के जंगल तक पहुंच गई। आग तेजी से बढ़ी और कुछ ही देर में घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना की ओर से बिछाई गई बारूदी सुरंगों तक पहुंच गई। इससे बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगे। धमाके इतने तेज थे कि नियंत्रण रेखा के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुनाई दिए। गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।  माना जा रहा है कि यह आग साजिशन लगाई गई थी।
 
अक्सर होती हैं नापाक साजिशें : 
घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई बारूदी सुरंगों में धमाके कराने की नीयत से पाकिस्तानी सेना और उसके पाले-पोसे आतंकी अक्सर नियंत्रण रेखा के उस पार आग लगाते रहते हैं। हवा के रुख के साथ आग तेजी से फैलते हुए भारतीय क्षेत्र के जंगलों को अपनी चपेट में ले लेती है। बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने से घुसपैठ के लिए रास्ता क्लीयर हो जाता है। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवान सतर्कता से इन नापाक मंसूबों को नाकाम बनाते रहते हैं। इस बार जिले में बर्फबारी और बारिश कम होने के कारण उस पार से घुसपैठ कराने के लिए नापाक कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें