फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दिगवार में संदिगध प्रस्थितियों में आग लगने से मक्की की लड़ी जल कर स्वाह

विज्ञापन
पुंछ जिले के गांव दिगवार में संदिगध प्रस्थितियों में लगी आग से जलती मक्की की लडी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे दिगवार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान के पास कटाई के बाद लगाई गई मक्की की लड़ी में आग लग गई। आग में कई क्विंटल मक्की जल कर स्वाह हो गई। गनीमत यह रही कि पास के किसी मकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने काबू पाने के कडे़ प्रयास किए और करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव दिगवार निवासी बाबू सिंह द्वारा खेत से मक्की की कटाई करने के बाद अन्य ग्रामीणों की तरह मक्की की फसल को सूखने के पहले एक स्थान पर जमा कर उसे पौधों सहित खड़े कर लड़ी लगा रखी थी। उसमें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, और लड़ी में मौजूद मक्की की कई क्विंटल छलियों को पौधों सहित जला दिया। इससे पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। साथ ही सर्दी में पशुओं के चारे की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा है कि जिले में किसानों को एक मक्की की ही फसल का सहारा होता है, जिसके जल जाने से किसान परिवार के लिए अगले छह माह की रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें