फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: घुसपैठ के लिए पाक ने एलओसी पर लगाई आग, बारूदी सुरंगें फटीं, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में शुक्रवार देर रात पीओजेके की तरफ से लगी आग शनिवार तड़के नियंत्रण रेखा के इस पार पहुंच गई। आग ने भारतीय क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आस-पास के कई किलोमीटर क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में आग से विस्फोट हो रहे हैं। क्षेत्र में दिनभर दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ। इसकी गूूंज पुंछ सहित आस-पास के क्षेत्र में दिन भर गूंजती रही।
विज्ञापन

आग से बड़ी संख्या में वन्य जीवों के साथ वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। नियंत्रण रेखा के उस पार से बढ़ रही आग को रोकने के लिए सेना पहले से ही सतर्क हो गई थी। आग के इस पार पहुंचने के साथ ही सुबह से सेना के जवान इस पर काबू पाने में जुटे रहे। सेना के सूत्रों के अनुसार शाम तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। गौरतलब है कि जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों द्वारा पाकिस्तानी सेना के सहयोग से अकसर इस प्रकार आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है ताकि इससे बारूदी सुरंगें तबाह हो जाएं और आतंकी सुरक्षित घुसपैठ कर सकें।
मुगल रोड पर वाइल्ड लाइफ कंपार्टमेंट पनाड़ में लगी आग, विभाग के कर्मचारियों ने बुझाई
खुष्क मौसम इन दिनों आग की घटनाओं में बढ़ोतरी कर रहा है। इसके चलते शनिवार सुबह पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में मुगल रोड पर स्थित वाइल्ड लाइफ विभाग के पनाड़ स्थित कंपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी बड़े नुकसान से पहले आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने लोगों से वन क्षेत्र में जलती हुई बीड़ी व सिगरेट आदि न फेंकने और तापने के बाद आग को बुझाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें