फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मंडी के साथरा गांव में आग लगने से फर्नीचर की तीन दुकानें राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के मंडी-पुंछ मार्ग पर स्थित गांव साथरा में रविवार को आग लगने से तीन फर्नीचर की दुकानें जलकर राख हो गईं। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का सामान होने के कारण काबू पाने में सफलता नहीं मिली। इस बीच फायर ब्रिगेड को फोन पर आग लगने की जानकारी दी गई लेकिन मंडी कस्बे से फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पहुंचने में काफी समय लग गया। इससे तीनों दुकानें राख हो गईं। पीड़ित दुकानों के मालिक और ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड के प्रति भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने इस मामले को लेकर जिला विकास उपायुक्त पुंछ से फायर ब्रिगेड के समय पर घटनास्थल पर न पहुंचने को लेकर संज्ञान में लेने का आग्रह किया है। उधर इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें