पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने ऑपरेशन संजीवनी के तहत पिछले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर तीन कुख्यात नशा तस्करों को दबोचा। इनके कब्जे से करीब 150 ग्राम चरस और 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस दौरान बोलेरो (जेके12सी-6978) को जब्त कर लिया गया। नशा तस्करों की पहचान इमरान खान निवासी मोड़ा बच्छाई तहसील सुरनकोट, इमरान खान निवासी फजलाबाद तहसील सुरनकोट और नसीम अहमद निवासी सोलियां तहसील सुरनकोट शामिल रहे। तीनों ड्रग्स तस्करों के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।