गांव दलेरा के एक कच्चे मकान में वीरवार को अचानक भयंकर आग लग गई। जिसमें मकान के नीचे स्थित पशुशाला पूरी तरह जल कर राख हो गई।
इस हादसे में मकान मालिक की दो भैंसें, तीन बकरियां और करीब एक दर्जन मुर्गे और मुर्गियों की मौत हो गई। आग को पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने कड़े प्रयासों के बाद बुझाया।
वहीं आग लगने के कारणों के बारें में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पशुशाला में पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए जलाई गई। आग से यह हादसा सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह तड़के गांव दलेरा निवासी कबीर हुसैन के मकान के नीचे स्थित पशुशाला में अचानक भयंकर आग लग गई। जिसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने का पता चलते ही कबीर हुसैन और उसके भतीजे जबीर हुसैन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और दो घंटों मेें आग पर काबू पाया। इस बीच पशु शाला में बंधी भैंसे, बकरियां और मुर्गे मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई।