जिले के सलोत्री क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात तलाशी अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा के पास के जंगल में से एक प्रेशर कूकर बम सहित करीब बीस किलोग्राम की चार आईईडी बरामद की हैं। इन्हें वीरवार दोपहर को सुरक्षाबलों द्वारा नष्ट किया गया। जिन्हें आज दोपहर को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को जिले के सलोत्री क्षेत्र में तैनात सेना की 39 आरआर और पुंछ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन में जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को देखते हुए 39 आरआर के कमांडिंग अधिकारी, एस एस पी जतिन्दर सिंह जौहर और डीएसपी ऑपरेशन सिजान बटट ने जवानों को सर्च ऑपरेशन के निर्देश थे।
इस दौरान देर रात को सुरक्षाबलों के जवानों ने सलोत्री में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखी और जब उनकी जांच की गई तो वहां पर तीन छोटे प्रेटोमैक्स गैस सिलेंडरों में और एक प्रेशर कूकर में बनाई गई चार आईईडी दिखी।
जिस पर सुरक्षा बलों ने उस स्थान के आस पास घेराबंदी कर दी। इस बीच वीरवार दोपहर को सुरक्षाबलों ने चारों आईईडी को विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों द्वारा इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आंतिकयों ने गणतंत्रत दिवस के आस पास अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए यह आईईडी इस ओर डाली होंगी।
आईईडी को उनके इस पार मौजूद सहयोगियों को कहीं प्लांट करना था। परंतु उन्हें यह आईईडी उठाने का अवसर नहीं मिला और उससे पहले वह सुरक्षाबलों के हाथ लग गई। जिससे बड़ी आतंकी वारदात टल गई।