फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पीओके से भारतीय क्षेत्र में पहुंची आग, बारूदी सुरंगों में विस्फोट

Tue, 28 Jan 2025 03:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
बालाकोट सेक्टर का मामला : नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सुनाई दे रही धमाकों की आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पीओके में रविवार देर शाम लगी आग ने भारतीय क्षेत्र के जंगलों को भी चपेट में ले लिया है। इससे मेंढर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गईं बारूदी सुरंगों में भी विस्फोट होने लगा है। अब तक दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो चुका है। धमाकों की आवाज नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा के करीब डेढ़ से दो किलोमीटर क्षेत्र में बारूदी सुरंगें होने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में परेशानी आ रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से इस पार फैली आग के जंगल को चपेट में लेने पर सेना सतर्क हो गई है। आग को अग्रिम चौकियों तक पहुंचने से रोेकने के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकी अक्सर जंगल में आग लगा देते हैं, ताकि इस पार बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचाया जा सके। हालांकि, सेना दहशतगर्दों की हर कोशिश को नाकाम बनाती रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें