फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में सिलिंडर में आग लगी, छह माह के बच्चे व मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाकर शुरू की जांच
विज्ञापन

पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव जंदरोला में मंगलवार देर शाम रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से छह माह के बच्चे और उसकी मां की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाजिया कोसर पत्नी सज्जाद हुसैन और उनके पुत्र अयान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी करवाई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लोगों के अनुसार, हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। जंदरोला निवासी शाजिया कोसर ने रसोई में गैस चूल्हा जलाया। चूल्हा नहीं जलने पर उसने पास ही रखे मिट्टी के चूल्हे में आग जलाई तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। शाजिया और उसका बेटा आग की चपेट में आ गए। आग से दोनों पूरी तरह जल गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक मां और बेटा बुरी तरह जल चुके थे। बताया जा रहा है कि सिलिंडर की पाइप लीक थी। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही हादसे के सही कारण सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति दुकान पर और ससुर भी कहीं गया था
शाजिया का पति सज्जाद दर्जी की दुकान करता है। वह दुकान पर था। शाजिया का ससुर भी किसी काम से बाहर गया हुआ था। मां और उनका बेटा ही घर पर थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें