फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 50 प्रतिभागियों ने किया शतरंज के लिए नामांकन

Wed, 22 Jan 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
खिलाड़ियों से बात करते उपायुक्त एंव अन्य अ​धिकारी।  संवाद - फोटो : poonch
विज्ञापन
पुंछ में पहली तीन दिवसीय जिला स्तरीय मजिस्ट्रेट शतरंज प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

पुंछ। पुंछ नगर स्थित छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल में मंगलवार को पहली तीन दिवसीय जिला स्तरीय मजिस्ट्रेट शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर से 12 से 60 वर्ष के पचास से अधिक लोगों ने नामांकन किया है।
इस शतरंज प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी मूलराज उत्तम और स्कूल प्रिंसिपल अंजुम शाहीन ने की, जबकि जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल इसके मुख्य अतिथि रहे और खिलाड़ियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विकास उपायुक्त ने कहा कि शतरंज में भारत विश्व स्तर पर पहुंचा है। इसका यहां कोई आयोजन नहीं होता है। पहली बार में पचास से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग लेने के लिए तैयार होना अच्छा संकेत है। इस शतरंज प्रतियोगिता के विजेता को पांच हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को तीन हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर पहली बार आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों समीना अख्तर, वंशिका रैना और हरमन कौर ने कहा कि हम पहले अपने घरों में ही मनोरंजन के तौर पर शतरंज खेलते थे। मगर आज इसे प्रतियोगिता के तौर पर खेलकर अच्छा लग रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक, विजय कुमार, परवेज मलिक, राजिंदर सिंह, कर्ण सूदन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें