फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क से परेशान ग्रामीण

Fri, 05 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन एवं सरकार की लापरवाही के चलते जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट गांव के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के दौरान घायल होने वाले और बीमार मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में बड़ी परेशानी होती है।
विज्ञापन


गांव से तहसील मुख्यालय के करीब 22 किमी के क्षेत्र की सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, साथ ही इससे वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी कठिन होता है।

मोहम्मद अफजल, तालिब हुसैन, मोहमद सगीर का कहना है कि बालाकोट की मुख्य सड़क एक मात्र साधन है, जो वर्षों से खराब पड़ी है।

लेकिन, इस तरफ कोई प्रशासनिक अधिकारी एंव नेता ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि सेना और ग्रामीणों के लिए यह मुख्य रोड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें