पुंछ जिला के मेंढर के कोरनटीन सैंटर से तालियों की गूंज के बीच घर रवाना होते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ।वीरवार को जिले के मेंढर सब डवीजन मुख्यालय पर कोरोना वायरस के संदिगध मरीजों के लिए बनाए गए कोरनटीन सैन्टर से 11लोगों के कोरोना के टैस्ट नैगिटिव आने के साथ ही उन्हें प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा तालियों की गड़ गड़ाहट के बीच उनके घरों को रवाना किया गया।कोरनटीन सैन्टर में15 से अधिक दिन बिताने के बाद घरों को लोटने का मोका मिलने पर यह लोग काफी खुश नजर आ रहे थे।वहीं उन्होने प्रशासन की तरफ से इतने दिनों तक उनकी अच्छी खासी देखभाल किए जाने एंव सभी प्रकार की सुविधाएं उपल्बध कराने के लिए प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज टैस्ट कि रिपोटर सही आ जाने पर हम काफी खुश हैं क्योंकि अब हम अपने परिवारों में आराम से बिना किसी डर एंव चिंता के रह सकेंगे।इस अवसर पर ब्लाक मैडिकल अधिकारी डाटर परवेज आहमद खान ने अमर उजाला को बताया कि मेंढर में प्रशासन की तरफ से गर्ल हायर स्कैंडरी स्कूल और बायज हायर स्कैंडरी स्कूल को कोरनटीन सैन्टर बनाया गया है।जहां पर हमने बाहर से आए 60लोगों को रखा हुआ था।जिनमें से 13लोगों के कोरोना टैस्ट के लिए सैम्पल भेजे थे।जिसमें से 11लोगों के टैस्ट नैगिटिव आए हैं और उनका कोरनटीन का समय भी पूरा हो गया है।इस लिए उनका आज उनके घरों में भेजा जा रहा है।गर्ल हायर स्कैंडरी स्कूल मेंढर के कोरनटीन सैन्टर से11लोगों को उनके घरों को भेजने के लिए एक सादे सामारोह का आयोजन किया गया।जिसमें एस डी पी ओ मेंढर नीरज पडयार,एस एच ओ परवीन अंगराल,एस डी एम डाकटर रोहित जंडियाल,तैहसीलदार मेंढर विक्रम कुमार और बी एम ओ डा0 परवेज आहमद खान की अगुवाई में कई अधिकारियों ने भाग लिया।जैसे ही कोरनटीन से 11लोग बारी बारी से अपने घरों को लोटने के लिए एम्बुलैंसों में सवार होने के लिए निकले तो उनके रास्ते पर दोनों तरफ खड़े अधिकारी जोरदार तालियां बजा कर उन्हें विदाई देने लगे।जिससे 15दिनों के बाद घरों को लोट रहे इन लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दोड़ आई।गोरतलब हैकि यह वह लोग हैं जो अपनी इच्छा से प्रशासन के सहयोग हेतू कोरनटीन सैंटरों में आए थे।