पुंछ। सुन्नी मुस्लिम के संगठन अहले सुन्नत वल जमात ने गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए अभियान चलाया। इसके तहत नगर में पुलस्त नदी स्थित झुग्गियों में रह रहे राजस्थान और हरियाणा के कामगारों एवं झाडू बनाने वालों राशन एवं खाने पीने का सामान वितरित किया। बुधवार को सुबह जमात के पदाधिकारी हाफिज अब्दुल मजीद की अगुवाई में सदस्य सामान से भी गाड़ियों को लेकर झुग्गियों में पहुंचे और जरूरतमंदों में वितरित किया। इस दौरान अब्दुल मजीद ने बताया कि संगठन की तरफ से जिले भर में अभियान चल रहा है। संवाद