पुंछ में रिफ्रेशर कोर्स के लिए पहुंचे शारीरिक शिक्षक।
पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से हायर सेकेंडरी स्कूल चंडक के शारीरिक शिक्षकों और रहबरे खेल शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया गया। इसमें जिले के करीब 55 शिक्षक भाग लेने पहुंचे। रविवार दोपहर को इस कोर्स का उद्घाटन किया गया। इसकी अध्यक्षता जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने की। जबकि जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम मुख्य अतिथि रहे।
उद्घाटन के बाद रिसोर्सपर्सन सुरेंद्र सिंह, नरंन्द्र सिंह, मजीद खान, राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, भोपिन्दर सिंह, वेद प्रकाश, नजारत हुसैन, इम्तियाज लोन और इसरार खान ने अलग-अलग विषयों पर लेक्चर शुरू किए। कोर्स के आयोजन के बारे में मोहम्मद कासिम का कहना था कि शारीरिक शिक्षकों को आधुनिक तौर तरीकों के बारे में जानकारी देने और उन्हें उनके कार्यों में दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से यह कोर्स शुरू कराया जा रहा है। ताकि वह अपने-अपने शिक्षा संस्थानों में खेल गतिविधियों को अच्छी प्रकार आयोजित कर सकें।