फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर जोन में दसवीं कक्षा की बाईएनवल परीक्षाएं शुरू,कोरोना से बचाव के उपायों को पूरी तरह अपनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू प्रांत के अन्य विंटर जोंस की ही तरह पुंछ जिले में भी मंगलवार को विंटर जोन के स्कूलों में दसवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की गईं। ये परीक्षाएं कोरोना महामारी के कारण अप्रैल में होनी थी। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा से मात्र आधा किलो मीटर दूरी स्थित मॉडल हायर सेकेंड्री स्कूल में भी परीक्षा आयोजित कराई गई। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई। क्षेत्र के करीब 183 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। स्कूल प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को रोकने व उससे बचाव के सभी उपायों को अपनाया गया। सभी बच्चों व शिक्षकों ने मास्क पहनने व हाथ सैनिटाइज के साथ सामाजिक दूरी भी बनाए रखी। स्कूल के प्रिंसिपल अनवर खान ने बताया कि जो दसवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। यह परीक्षाएं मार्च या अप्रैल में होनी थी। लॉकडाउन लग जाने के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। परीक्षा के दौरान स्कूल को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया। एसओपी का पूरा पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें