फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में नाले में गिरा ईको वाहन, पांच घायल

Sun, 16 Mar 2025 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में शनिवार को एक ईको वाहन नाले में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। यहां पर तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे ईको वाहन जेके11 ई 7782 राजोरी के उपजिला मेंढर के कालाबन की तरफ आ रहा था कि मेंढर कसबे से कुछ दूरी पर संगाला मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने से नाले में जा गिरा। घायलों की पहचान 40 वर्षीय शगुफ्ता परवीन पत्नी जहीर अब्बास निवासी गंभीर मुगलां राजोरी, 60 वर्षीय सफीरा बेगम पत्नी हाजी मोहम्मद आजम निवासी गुल्ती मंजाकोट, 50 वर्षीय जमशीद बेगम पत्नी मोहम्मद रफीक गंभीर मुगलां राजोरी, 65 वर्षीय मोहम्मद बशारत पुत्र मोहम्मद दीन गुलुती मंजाकोट राजोरी और 55 वर्षीय मुख्तूम अख्तर पत्नी मोहम्मद बशारत निवासी गुलुती मंजाकोट राजोरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें