फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नगर कीर्तन में दिखाए साहसिक करतब

Sun, 16 Mar 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। होली के दूसरे दिन जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से होला मोहल्ला का नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान निहंग सिंह जत्थे ढोल की थाप पर तलवारबाजी के साथ साथ अन्य साहसिक करतब का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरचरण सिंह, सचिव गुरचरण सिंह, सुरेन्द्र सिंह बजाज, बलबीर सिंह एवं सुरजन सिंह की अगुवाई में नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैंकड़ों की संख्या में सिख संगत और अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस नगर कीर्तन के दौरान जहां सिख संगत एक दूसरे पर रूह केवड़ा एवं ईत्र का छिड़काव कर रही थी। गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुआ होला मोहल्ला का नगर कीर्तन नगर के विभिन्न भागों से होता हुआ देर शाम फिर गुरुद्वारा पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सिख विद्वानों का कहना था कि दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह ने सन 1700 में सिंहों को तलवारबाजी, घुड़सवारी एवं युद्धकला में निपुण बनाने के लिए होला मोहल्ला का शुभारंभ किया था। इसे सिख समुदाय आज भी बरकरार रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें