मेंढर। कसबे के बालाकोट सेक्टर में शुक्रवार शाम को लोगों ने आसमान में ड्रोन जैसी चीज देखी। इससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। लोगों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये हथियार भेजे गए हों यां इलाके की रैकी करवाई गई है। बता दें कि इससे पहले भी संभाग के जम्मू, आरएस पुरा और सांबा जिले में भी कई बार ड्रोन के जरिये हथियार और गोला बारूद भेजे जा चुके हैं। हालांकि मेंढर में पुलिस और सेना ने इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा बलों की ओर से छानबीन की जा रही है।